37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

ऑनर किलिंग चचेरे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में ऑनर किलिंग से सनसनी फैल गई।चचेरे भाई ने विवाहिता को बैट से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी अंतर्गत पूरे इछवापुर गढ़ी इस्लाम नगर निवासी संदीप कुमार सरोज की पत्नी अंजू सोमवार को देर शाम गांव की कुछ महिलाओं के साथ कलकही बाग में शौच के लिए गई थी।इसी बीच पहले से घात लगाये बैठा विवाहिता का चचेरा भाई पंकज वर्मा पहुँच गया।और विवाहिता को क्रिकेट के बैट से पीट पीट कर उसका सिर कुचल दिया।जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।वही विवाहिता की हत्या की चश्मदीद महिलाये मौके से जान बचाकर भाग निकली।

आठ साल पहले घर से भाग कर प्रेमी से रचाई थी प्रेम विवाह

इछवापुर गढ़ी इस्लाम नगर निवासी राजेन्द्र वर्मा की (23) वर्षीय पुत्री अंजू आठ वर्ष पूर्व गांव के ही सन्दीप सरोज के साथ भाग गयी थी।जिसके बाद वह दोनों एक दूसरे के साथ लुधियाना में रहकर अपना जीवन व्यतीत करने लगे।और कुछ दिन बाद दोनों कोर्ट मैरिज कर शादी रचा ली।और लुधियाना में किराये के मकान में रहने लगे।वही उक्त प्रेम विवाह को लेकर लड़की के परिजनों में प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही थी।करीब एक वर्ष पूर्व दोनो प्रेमी जोड़े अपने गांव में आकर रहने लगे।

परिजनों के मुताबिक मृतका का चचेरा भाई पंकज काफी दिनों से उल्टी सीधी हरकते कर रहा था।सोमवार की शाम मृतका का चचेरा भाई पंकज वही गांव में क्रिक्रेट खेल रहा था।जिसके बाद वह उसी बैट से उसने बहन के सर पर बहुत मार मारा।जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मय फोर्स घटनास्थल पर पहुँच गए और घटना की हर तरह से बारीकी से जाँच करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest