26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

सेवा नृवित उप निरीक्षक के विदाई समारोह में छलके आंसू

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। उपनिरीक्षक बाबूराम के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थाना स्टाफ द्वारा शाल, छड़ी और डायरी भेंटकर उन्हें विदाई दी गई।सलोन कोतवाली में तैनात रहे उप निरीक्षक बाबूराम शनिवार को सेवा नृवित हुए।लगभग दो साल तक वे कोतवाली में हेड मोहर्रिर तैनाती रही।बाद में उनका उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन हो गया।क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय ने उप निरीक्षक बाबूराम के सेवा नृवित होने पर फूलमाला पहनाकर उनकी विदाई की गई।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि बाबूराम ने सलोन कोतवाली में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम दिया।इतने दिनों में किसी भी फरियादी या स्थानीय स्टाफ द्वारा उनकी शिकायत नही की गई।जो बाबूराम की मेहनत और कर्मठता को दरसाता है।इस मौके पर दरोगा घनश्याम सिंह ,सुरेश सिंह,इंसाफ अली,सिपाही दीपेंद्र मिश्रा,प्रदीप कुमार,प्रीति,अर्चना,रंजना आदि लोग मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest