27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

लकड़बग्घा जैसा जानवर निकलने से इस क्षेत्र में मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब एक लकड़बग्घे जैसा दिखने वाला जानवर लोन नदी के किनारे देखा गया इस घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पीर अलीपुर गांव के पास लोन नदी के किनारे का जहां एक लकड़बग्घा की तरह जानवर बैठा हुआ था जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने देखा ,वही उसके दोनों पिछले पैर काम नही कर रहे थे रेंग रेंग कर वो किसी तरह नदी के किनारे जंगल मे घुस गया लेकिन ये घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग के लोगो को दी सूचना पर पहुँचे वन विभाग के लोगों ने जब इस जानवर को देखा तो वो भी हैरान हो गए क्योंकि ये जानवर किस प्रजाति का है इसकी जानकारी उनके पास भी नही थी फिलहाल वन विभाग के अधिकारी इस जानवर पर नज़र बनाये हुए है वही ग्रामीणों में भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest