14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पैसा जमा करने आया युवक टप्पेबाजी का हुआ शिकार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सेमरी पुलिस चौकी के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा सेमरी शाखा में पैसा जमा करने आया युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया लेकिन पुलिस ने टप्पेबाजो पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लाला खेड़ा निवासी राजकुमार लोधी सेमरी शाखा में पैसा जमा करने आया था इसी दौरान उसे बैंक के अंदर अनुज पासी थाना बारासगवर उन्नाव तथा राजकुमार पटेल पुत्र मोहन पटेल निवासी सिहोटी,पुखराज जिला कौशांबी मिले और कहाकि मेरा पैसा पकड़ लो अभी ले लेंगे कुछ देर बाद युवकों ने उसके ही पैसे लेकर भागने लगे तभी उसकी चीख पुकार पर आसपास के लोग और पुलिस दौड़ी तो युवक पकड़ गये युवकों के पास से 65000 रुपए मिले।प्रभारी निरीक्षक बताया कि युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest