25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

आप मठ सम्भालिए, आपके मान का प्रदेश चलाना नहीं – अजय सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र की कोतवाली शिवरतनगंज के अन्तर्गत बीते दिन रविवार को एक दलित परिवार के युवक का पुलिस अभिरक्षा मे मौत हुई थी।यह घटना क्षेत्र मे आग की तरह फैली तो पुलिस प्रशासन के हाथ पाव फूलने लगे थे।इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो आनन फानन मे जिले के पुलिस अधीक्षक सहित कई थानो की पुलिस फोर्स,व ग़ैर जनपद की पुलिस एवं पीएसी के जवान व अयोध्या आई जी रेंज संजीव गुप्ता थाने पहुचे थे। पूरा क्षेत्र छावनी मे तब्दील नजर आया था।जानकारी होने पर बीते दिन सोमवार को राज्यमंत्री सुरेश पासी,क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौके पर पहुच के परिजनो से मिलकर सांत्वना दी थी। लेकिन किसी ने आर्थिक रूप से मदद नही की।मंगलवार को रात करीब नौ बजे कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी पीड़ित परिजनो से मिलकर ढांढस ही नही बंधाया बल्कि मदद का भी भरोसा दिया था। जिसकी जिम्मेदारी पीसीसी सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप सिंघल को सौपी थी।अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं विधायक अजय सिंह उर्फ लल्लू संग प्रदीप सिंघल पीड़ित के घर पहुच के आर्थिक मदद की। साथ की पुलिस द्वारा चल रही कार्यवाही के बारे मे भी जानकारी हासिल की।भाजपा के लोग केवल लच्छेदार बोलना जानते है। वो देश की बात करते है। गाँव गरीब की बात करने मे उनको को दिलचस्पी नही है। उन माँ से पूछिए जिसने अपना बेटा खोया है। उस बूढ़े बाप से पूछिए जिसका वो लाठी का सहारा था। जो आज उनसे छिन गया है। क्या सरकार जवाब देंगी। मुख्यमन्त्री जी आपसे यह प्रदेश नही चल सकता। अब आप जाइए मठ सम्भालिए आपके मान का प्रदेश चलाना नही है। आगे उन्हौने कहा कि इस मुद्दे को सदन मे उठाऊंगा। अगर न्याय नही मिला तो पीड़ित,ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर खड़े होकर न्याय के लिए संघर्ष करूंगा। उक्त बाते मीडिया से मुखातिब होकर कुशीनगर जनपद के तमकुईराज विधान सभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व विपक्ष सदन नेता अजय सिंह उर्फ लल्लू ने थाना शिवरतनगंज के भिखारीपुर मजरे पन्हौना मे मृतक राम अवतार के परिजनो से मिलने के बाद कही।साथ ही कहा कि आज बृहस्पतिवार को डीजीपी से मिलकर घटना के बारे मे अवगत कराते है।अगर दो तीन दिन मे अपराधियो की गिरफ्तारी नही होती है तो पीड़ित परिजनो,ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर संघर्ष करेगे।पीड़ित परिजनो के घर मुलाकात से पहले ब्लाक काँग्रेस कार्यालय सिंहपुर मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के कुछ टिप्स बताए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप सिंघल,अजहरूल हक,राकेश मिश्रा,अकबाल अहमद,परमानन्द मिश्रा,शैलेश मौर्या,प्रदीप तिवारी,सुनील सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest