27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने अधेड़ महिला को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। बच्चा चोरी के शक में एक अधेड़ महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।कस्बे की एक नाबालिग लड़की का कहना है कि शौच के दौरान महिला जबरन उसे खिंचे ले जा रही थी।चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने दबोच लिया।हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सलोन कोतवाली अंतर्गत कस्बा सलोन मोहल्ला गोरही निवासी प्रकाश की दस वर्षीय पुत्री जिया अपनी माँ के साथ कौशल सिनेमाहाल के पीछे शौच करने गई थी।लड़की का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर महिला उसे जबरन सुनसान इलाके की तरफ खीचकर ले जाने लगी।जिसके बाद उसने तेज तेज से चिल्लाना शुरू कर दिया।पीडिता की माँ ने बताया कि बेटी के चीखने पर उसने शोर मचाकर लोगो को इकट्ठा कर लिया।और महिला को पकड़ लिया गया।पुलिस की पूंछतांछ में महिला अपना नाम अनीता और रहने वाली देहरादून उत्तराखण्ड की बात रही है।बताते चले कि इसी महीने की 18 तारीख को अतागंज रतासो निवासी महताब आलम की 6 वर्षीय पुत्री रजिया लापता है।वो गांव में ही एक निमन्त्रण में गई थी।वो कहा है किस हालात में है ये किसी को नही मालूम। डेढ़ हफ्ते बीतने की बाद भी उसका कुछ पता नही चला।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि देर रात बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पुलिस के सुपुद किया था। महिला से पूंछतांछ चल रही है।महिला देखने मे मेंटल लग रही है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest