20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घंटो लगा रहा जाम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली) । कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रायबरेली रोड पर स्थित पुरे सुबेदार गाँव के पास सफेदा की लकड़ी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।जिससे महराजगंज रायबरेली मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया।

प्रशासन बना मूकदर्शक आये दिन रोडो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली फर्राटा भर रहे

हलोर गांव निवासी ठेकेदार अमीन की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रायबरेली जा रही थी। पूरे सुबेदार गाँव के पास पहुँचते ही ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से लकड़ी के बोटे महराजगंज रायबरेली मार्ग पर फैल गए। जिससे मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य मार्ग पर जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से रोड पर से लकड़ी के बोटे हटवाये। तब कहीं जाकर घंटो बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन चालू हो सका।इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest