35 C
Raebareli
Thursday, April 30, 2026

जब निक-प्रियंका की डेट के बीच आ गई एक लड़की

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नजदीकी कई दिनों से चर्चा में है। दोनों बिना दुनिया की परवाह किए हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आते हैं। प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को अपने परिवारों से भी मिलवा दिया है।
हाल ही में दोनों को ब्राजील में देखा गया जहां निक एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे और प्रियंका उनके साथ मौजूद थीं। हाल ही में दोनों डिनर डेट के लिए जा रहे थे तभी प्रियंका की एक फैन आ पहुंची।
प्रियंका ने फैन को सेल्फी दी और हग भी किया। इस दौरान निक उनका इंतजार करते रहे। बाद में निक ने भी फैन के साथ तस्वीर खिंचवाई। यह तस्वीर शायद प्रियंका ने ही क्लिक की है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडिया में थे और आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंगेजमेंट में पहुंचे थे। दोनों ने फैमिली डिनर भी किया था और प्रियंका उनको लेकर अपने दोस्तों और कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ गोवा घूमने गई थीं। इस ट्रिप में परिणीती भी उनके साथ थीं।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest