21.3 C
Raebareli
Friday, March 20, 2026

तमन्चे के साथ दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरियों को लेकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गस्त के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक तमन्चा एक जिन्दा कारतूस सहित चोरी की नगद 8400 रूपये बरामद हुए है। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बताते चलें कि बीते कुछ दिन पूर्व मऊ बाजार में विद्यासागर अवस्थी के मकान के बाहर विधायक निधि से लगी सोलर लाइटांे की चार बैटरियां चोरी हो गयी थी। पुलिस मुकद्मा दर्ज कर चोरो की तलाश में जुटी थी कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर खैरहना के पास दो युवको द्वारा अपराध करने की योजना बनाने की जानकारी पर आनन फानन मे पहुंची पुलिस ने दो युवकों गिरिशाह थाना कोतवाली नगर निवासी चन्दन पुत्र मनोज व गोविन्द उर्फ कालाजाम पुत्र रामकेवल हरिजन को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में उनके पास से एक 315 बोर का तमन्चा व एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं पूंछतांछ के दौरान मऊ से बैटरी चोरी करने व कृष्णा नगर रायबरेली से दो सोने की चेन सहित कई अपराध स्वीकार किए। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकद््मा दर्ज कर उन्हे जेल भेजा है। कोतवाल लाल चन्द सरोज ने बताया कि दो चोरो को तमन्चे व चोरी के रूपयों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest