12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सुरेश चन्द्र पटेल व उनके परिवार पर कातिलाना हमला व डकैती करने वालो पर कार्यवाही की जाए – आर0पी0यादव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आर0पी0यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन।

रायबरेली। आज समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा क्षेत्र , रायबरेली में पूर्व प्रत्याशी आर0पी0यादव के नेतृत्व में शहर के डिग्री कालेज चौराहे के शहीद चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें प्रमुख मांगे को रखा गया, इनकी प्रमुख मांगो में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पटेल व उनके परिवार पर कातिलाना हमला व डकैती करने वालो पर कार्यवाही की जाए।अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जायें ।भीषण क्षति ग्रस्त बेला – भेला , हमीरमऊ , सूरजकुण्डा , कलसहा , सम्पर्क मार्ग की मरम्मत अविलम्ब करायी जाये ।ग्राम सभा अकबर पुर कछवाह विकास खण्ड – राही तहसील सदर रायबरेली निवासी रामपाल यादव की भूमि सं0 ११ सहाबुददीनपुर पर अवैध रूप से प्रापर्टी डीलर द्वारा कब्जा कर बिक्री रोकना व प्रापर्टी डीलर पर कानूनी कार्यवाही की जाये ।छुटटा जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को तत्काल रोकने की व्यवस्था की जाये ।कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ पीडित परिवार को एक माह के अन्दर दिलाया जाये ।ग्राम सभा खुरहटी विकास खण्ड – राही स्थित नलकूप सख्या 89 का ट्रासफार्मर विगत एक माह से खराब है जिसको अविलम्ब ठीक कराय जाये आदि रही।इस अवसर पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest