33.8 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

होटल ढाबो पर मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर मोबाइल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पुलिस ने 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 10 मोबाइल व 15 मोबाइल चार्जर बरामद

रायबरेली। अजय पुत्र रामकृष्ण निवासी सीकी सलेमपुर थाना मिल एरिया रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 08 अगस्त 2019 की रात को रेयान स्कूल राही के पास स्थित मेरी दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल फोन व अन्य उपकरण चोरी कर लिये गये है । इस सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 10 अगस्त 2019 को वरिष्ठ उप – निरीक्षक यदुनाथ यादव व पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर तीन चोरों रिंकू पुत्र कामता निवासी गुमान सिंह का पुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली, दिनेश पुत्र प्रकाश निवासी गुमान सिंह का पुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली, संदीप पुत्र जागेलाल निवासी गुमान सिंह का पुरवा थाना मिल एरिया रायबरेली को आईटीआई के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव, मुख्य आरक्षी सुरेश चन्द्र, आरक्षी अनिल कुमार, गौरव सिंह व रंजीत कुमार थाना मिलएरिया रायबरेली शामिल रहें।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest