27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

फर्जी सूचना पर 3 घंटे हलकान रही पुलिस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज ,(लखनऊ)। निगोहां थाना क्षेत्र में एक गांव से ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की तीन अज्ञात लोग किसी को बोरे में भरकर कहीं ले जा रहे हैं पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई और मय फोर्स के साथ बताये गये स्थान पर पहुच कर जांच पड़ताल में जुट गई ।

निगोहा क्षेत्र के मगटइया गांव से एक युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से किसी को बोरे में भरकर ले जा रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई उप निरीक्षक नदीम सिद्दीकी ने बताया कि युवक द्वारा सूचना मिलने पर स्कूल की सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूलों में पड़ताल किया गया और क्षेत्र में कई जगह जांच की गई लेकिन कुछ मामला सामने नहीं आया । जिस व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी उसने बताया कि स्कूल से वापस लौट रही 10 वर्षीय छात्रा ने यह जानकारी आकर सभी ग्रामीणों को दी थी हालांकि इस सूचना पर लगभग तीन घंटे तक निगोहा पुलिस हलकान रही।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest