25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

डेहवा में पौधरोपण का किया गया आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र डेहवा में कृषि विभाग द्वारा एक सौ पौधों का रोपड़ किया गया । पर्यावरण सुरक्षा के तहत कृषि विभाग ने ग्राम पंचायत डेहवा में प्रधान लवकुश यादव की देखरेख में वृक्षारोपण कराया जिसमें बेल, अमरुद, नीम , शीशम सहित अनेकों वृक्षों को ग्रामीणों द्वारा लगाया गया और इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीणों एवं प्रधान ने ली। वृक्षारोपण से ही हमें शुद्ध हवा जलवायु मिलती है, तथा पेड़ो की वजह से ही परिवर्तन होता रहता है । प्रत्येक क्षेत्र में अंधाधुध पेड़ो की कटान हुई लेकिन वृक्षारोपण करने के बाद भी उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था । इसी कारण नये वृक्षों की बढ़ोतरी जहां के तहां थम गई । वृक्षारोपण में नए पेड़ वही बच पाए जहां पर पेड़ों की सुरक्षा ग्रामीणों या वन विभाग द्वारा की गई । जबकि वन विभाग की भूमि पर हजारों की संख्या में जंगली कटीले बबूल खड़े हैं । अगर इस भूमि पर भी कटीले बबूल की जगह अन्य पौधों का रोपण कर दिया जाए तो पर्यावरण शुद्ध हो सकता है । ग्राम प्रधान लवकुश यादव ने बताया कि अभी विकासखंड स्तर द्वारा वृक्षारोपण किया जाना है । एस डी वी एकेडमी अंश नगर डेहवा में प्रधान लवकुश यादव सहायक तकनीकी प्रबंधक कृषि विभाग नीरज पटेल , राजाराम यादव, शैलेन्द्र , कमलेश , संत राज , प्राशु सहित क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest