17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

पिकअप पलटने से 4 लोग गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली) । पिकअप के अनियंत्रित हो कर पलट जाने से सवार चार लोग घायल हो गए । ग्रामीणों की मदद से घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया । जहां एक महिला की स्थिति को गंभीर देख चिकित्सको द्वारा जिला रेफर किया गया है ।

घटना कोतवाली क्षेत्र के गोहन्ना मोड़ के पास की है । एक ही परिवार के चार लोगो को ले जा रही पिकअप वही मोड़ के पास अनियंत्रित हो पलट गयी । जिस पर सवार आशा पत्नी सियाराम (48), अश्वनी वर्मा पुत्र सियाराम(18) , रिया पुत्री सत्यनाम(17), सिड्ध्या पुत्री अवधराम (7) गंभीर रूप से घायल हो गयी । ग्रामीणों की सहायता से घायलो को एम्बुलेन्स से अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सको ने महिला आशा की स्थिति गंभीर बताते हुए जिला रेफर किया है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest