25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक बजरंग कुमार गुप्ता सिपाही गोपाल सिंह यादव मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिकंशगढ़ी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चोरी के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में है जो गोपाल खेड़ा पुल के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम असगर अली पुत्र फरजंद अली निवासी ग्राम बहरौली थाना नगराम जनपद लखनऊ बताया। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलाल गंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त को उसके किए गए अपराध से रूबरू कराते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest