34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

दौलत गंज में एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दौलतगंज में आकाशीय बिजली गिरी जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन वही घर में लगे उपकरण जल गए और पूरे घर की वायरिंग ध्वस्त हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप दौलतगंज में मैकूलाल रावत के छत पर लगे डिश एंटीना के ऊपर बुधवार सुबह 8:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से छत में दरार आ गयी वही बंद पड़े छत पर दो पंखे जलगए वहीं पूरे घर की वायरिंग जल गई मकान मालिक मैकूलाल ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे घर पर चद्दर सेट के नीचे तखत पर बैठी बेटी पुष्पा दामाद जितेंद्र और बच्चे सोनम, नैंसी ,शामली ,अनमोल, आयुषी, रितेश ,आयुष ,आरती यह सभी बच्चे सीमेंट चादर सेट के नीचे बैठे थे तभी अचानक बिजली चमक के साथ छत पर गिरने से दरारें पड़ गई और छत के नीचे भी उसके मलबा छिटक कर दूर जा गिरे कोई हताहत नहीं हुआ और इसके साथ एक जोरदार धमाका हुआ घरवाले सहम गए इसमें कोई परिवारिक हानि नहीं हुई लेकिन बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए l

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest