24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

कांग्रेस मुक्त भारत के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : भाजपा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। स्थानीय एक होटल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित क्षेत्रीय संगठन
महामंत्री (अवध क्षेत्र) प्रद्युम्न रहे। उन्होंने प्रत्येक बूथ, मंडल,
जिला, नगर, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एक-एक कर
परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने सभी
कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी द्वारा चलाई
जा रही 130 योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। जिससे
2019 में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो सके।
उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत रायबरेली से ही होगी और 2019 में पिछले
चुनाव से बड़ी जीत होगी। इस कार्य के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओ को संकल्प
भी दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होता है और वही
चुनाव जिताता है। कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करें हम उसका अवलोकन करेंगे।
काम वाले कार्यकर्ताओं का उचित समायोजन भी होगा। कार्यक्रम के पूर्व पं.
दीन दयाल उपाध्याय एवं शायमा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
किया गया। मंचपूर्ती के क्रम में प्रद्युमन  के साथ पूर्व संगठन मंत्री
बृज बहादुर, जिला प्रभारी हीरो बाजपेयी, जिलाध्य्क्ष दिलीप यादव, विधायक
धीरेन्द्र सिंह, राम नरेश रावत, दल बहादुर कोरी, सदस्य विधान परिसद दिनेश
सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आदि लोग रहे।
संचालन जिला महामंत्री जय तलरेजा ने किया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest