25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

नाबालिग बालिका ( छात्रा ) से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कोतवाली 19 जुलाई 2019 को वादिनी द्वारा थाना ऊंचाहार पर लिखित तहरीर देकर बताया कि मैं इंटर कॉलेज की कक्षा – 12 की छात्रा हैं , अपने घर से स्कूल जाते जाते समय सत्यम उपाध्याय पुत्र अतुल उपाध्याय निवासी कैथवल थाना ऊंचाहार रायबरेली अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता है तथा अश्लील गाने गाता है और इशारा करता है । आज दिनांक 19 – 07 – 2019 को मैं अपने घर से स्कूल आ रही थी तभी समय 7 : 55 पर सत्यम उपाध्याय और उसका एक दोस्त तूफान पुत्र हनुमन्त निवासी कैथवल अपनी मोटरसाइकिल यूपी – 33 एक्स 5058 से आया और स्कूल के बगल में पुलिया के पास मेरे सामने अपनी मोटरसाइकिल लगाकर कहा आज बहुत अच्छी लग रही हो । मेरी सहेली मेरे साथ थी जो बोली तुम्हें चप्पल पड़ेगी ऐसी हरकत करोगे तो फिर सत्यम ने बोला मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगा जब तक तुम मुझे जेल नही भेजोगी तब तक ऐसा ही करुंगा । इस सूचना के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मुकदमा अपराध संख्या – 463 / 2019 धारा – 354 ( क ) भादवि व 7 / 8 पाक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 20 जुलाई 2019 को उपरोक्तः अभियुक्तों को उप – निरीक्षक आनंद कुमार मय हमराही मुख्य आरक्षी रामप्रवेश यादव द्वारा मुखबिरखास की सूचना के आधार पर बालाजी होटल के पास कैथवल मोड से गिरफ्तार किया गया है जिसकी सूचना अभियुक्तों के परिजनों को दे दी गई है तथा स्थानीय पुलिस बल द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप – निरीक्षक आनंद कुमार व मुख्य आरक्षी रामप्रवेश यादव थाना ऊँचाहार रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest