28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा मुकदमा दर्ज ,

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली ग्राम सभा गौरा में आज बृहस्पतिवार सुबह राहुल सैनी खेत से वापस अपने घर आ रहा था, तभी गांव के ही एक दबंग ने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल सैनी पुत्र संतोष सैनी निवासी ग्राम गौरा अपने खेत से वापस आ रहा था की राजू पुत्र कोलाई व अन्य रास्ते में राहुल को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे , जब राहुल ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से जमकर उसकी पिटाई कर दी जिसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, वही कुछ ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े ग्रामीणों को आता देख राजू पुत्र कोलाई जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला , उसके बाद राहुल के घर वाले वहां पहुंच गए घर वालों ने डायल 100 पर सूचना दी ,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू पुत्र कोलाई को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई वही घायल राहुल परिजनों के साथ कोतवाली मोहन लाल गंज पहुँच दबंगो के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई , वही राहुल द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest