14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जब बड़ी दुर्घटना होने से यातायात की टीम ने यात्रियों को बचाया वरना हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बिजली विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही की भेंट चढ़ने से बचे कई यात्री।

रायबरेली। वैसे तो बिजली विभाग की हर जगह बड़ी लापरवाही सामने आती रहती है,विभाग द्वारा कई जगहों पर केबल वायर के द्वारा सड़क से किनारे जाल बिछाया गया है।केबल वायर की वजह से लोगों की जान को उतना खतरा नही होता है,जितना कि नंगे तारों से।

शहर के सिविल लाइन चौराहे पर नंगे तारों का जाल बिछा हुआ है।ये बिजली की लाइन ओवरब्रिज की तरफ व ओवरब्रिज से गोरा बाजार की तरफ गुजरती है।आज लगभग गुरुवार को सिविल लाइन चौराहे पर लगभग शाम 7:30 ओवरब्रिज की तरफ के तार आपस मे टकराये और चिंगारिया गिरने लगी।

गोराबाजार की तरफ जाने वाली लाइन का तार लटक गया,इतने चिंगारिया देख चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस की टीम ने जल्दी से यातायात को रोककर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।तत्काल पावर हाउस को फोनकर लाइन कटवाया।यही लटका हुआ तार 15 मिनट के बाद टूटकर ट्रक व चार पहिया वाहन पर गिरा, अगर बिजली सप्लाई होती तो न जाने कितनों की जाने आज चली जाती।

यदि इस चौराहे पर केबल वायर के तार होते तो हादसे की संभावना न के बराबर होती,लेकिन बिजली विभाग में बैठे अधिकारी कब समझेंगे।

की सक्रियता से होने से बचा बड़ा हादसा,जा सकती थी कइयों की जान,सिविल लाइन चौराहे पर तारों की आपस मे टकराने से जुड़ी चिंगारिया,तार सड़क पर लटका,हुआ था।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest