27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

संदिग्ध परिस्थिति मे किशोरी ने फांसी लगा करीअपनी जीवन लीला समाप्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के बिशुनपुर ग्राम के मजरे बबुरिहा खेड़ा मे प्रियंका पुत्री राम केवल उम्र 17 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थिति मे फांसी के फन्दे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । पिता राम केवल के अनुसार प्रियंका सुबह खेतो मे काम कर रहे अपनी मां व दो भाईयो का खाना लेकर खेत तक गई थी । दोपहर मे वह जल्दी ही घर वापस आ गई तो उससे यह पूछा कि इतनी जल्दी घर क्यो आगई । उन्होने बताया कि बिना कुछ बोले उसने दरवाजा बंद कर लिया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला घर में प्रियंका के पिता के अलावा उसकी नानी भी थी । जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो बगल के घर से जाकर देखा तो प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी तुरंत सूचना स्थानीय थाने को दी गईं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत का क्या कारण है यह विवेचना के बाद ही पता चल सकेगा ।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest