14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

दो लड़कों के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सिंहपुर (अमेठी)। थाना शिवरतन गंज अंतर्गत ग्राम सभा खेखरुआ में दो लड़कों के शव नाले के पास मिले जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई बताते चलें कि आज सुबह लगभग 6:00 बजे खेखरूआ निवासी रामभवन पुत्र दंडी उम्र लगभग 19 वर्ष अजय कुमार पुत्र पवन उम्र लगभग 10 वर्ष अपने निवास से जानवर चराने के लिए निकले थे लेकिन लगभग 10:00 बजे ग्रामीणों द्वारा लड़कों के परिजनों को सूचना मिली कि दोनों लड़के मृत अवस्था में नाले के पास पड़े हैं एक लड़का नाले के पास वह दूसरा वहीं से लगभग 400 मीटर की दूरी पर मृत अवस्था में पाया गया घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामवासी घटनास्थल की तरफ भागे और देखा कि दोनों लड़के मृत अवस्था में पड़े हैं देखते ही देखते वहां पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए ग्रामीणों द्वारा थाने को सूचना दी गई तत्काल प्रभाव से थाना शिवरतन गंज मोहनगंज ,कमरौली व सीओ तिलोई एस डी एम तिलोई पुलिस अधीक्षक अमेठी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया व शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन वहीं पर परिजनों की मानें तो गांव के ही लोगों द्वारा ही हत्या की आशंका जताई जा रही है ये हत्या है या कोई हादसा इसका पता अभी नहीं चल सका है इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

वीरेंद्र सिंह/राम मूर्ति सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest