26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

समाधान दिवस में फरियादियों की जन समस्या न्याय पूर्वक सुने अधिकारी व शिकायतें लंबित न रखी जाये: मयंकेश्वर शरण सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

अमेठी। आज जिलाधिकारी डा. राम मनोहर मिश्र व मा. विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की जन समस्या सुन रहे थे, मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये। उन्हेाने कहा कि शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर निस्तारित शिकायतों को समय से अपलोड किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय ही मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में इसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती है यदि सम्बंधित विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मुलभूत सुविधायें मिले। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए, कोई भी पात्र व्यक्ति शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तिलोई में फरियादियों की जन समस्याएं सुनी और उन समस्याओं/शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया जा रहा था जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं इन्हें जल्द से जल्द त्वरित गति के साथ निस्तारित करें। आज तहसील तिलोई में कुल 126 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 1का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की 02 टीमे मौके पर भेजी गई।

उन्होने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाये और उनका निस्तारण समयावधि में करना सुनिश्चित करें। उन्हेाने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि अब सभी शिकायतें ऑनलाईन की जा रही है। इन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की लखनऊ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होने बताया कि शिकायतकर्ता को निराकरण के सम्बन्ध में लिखित में जानकारी दें तथा शिकायत के निस्तारण/जांच के समय सम्बन्धित शिकायतकर्ता को साथ अवश्य लें ताकि सही स्थिति की जानकारी मिले।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में शिकायत को लंबित न रखा जाये शिकायत का त्वरित गति से निस्तारण होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचना चाहिए संबंधित अधिकारी जनता को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष ध्यान दे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, मा. विधायक सहित अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण का लक्ष्य सभी विभागों को आवंटित कर दिया गया है सभी विभाग अपनी विभाग से संबंधित गड्ढा रिपोर्ट प्रेषित वन विभाग को करें और उसकी टैगिंग भी कराएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, उपजिलाधिकारी तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर एम श्रीवास्तव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

वीरेंद्र सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest