36.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नहर में शव पिता ने लगाया हत्या होने का आरोप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कसरावां गांव मे रहने वाले एक युवक का शव कसरावां माइनर की नहर पर मिला ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र सत्रोहन उम्र 22 वर्ष अपने भाई को भेजने बछरावां आया था वापस लौट कर जाते समय कसरावां माइनर पर रात 7:00 से 9:00 के बीच वह नहर में मृत अवस्था में मिला । मृतक के पिता ने रात 22:10 पर बछरावां थाने में प्रार्थना पत्र देकर राजेश कुमार उम्र33 वर्ष व धर्मेंद्र कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र गण शंकर पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करवाई। प्रार्थना पत्र मिलने पर बछरावां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 451 /2019 धारा 302 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया गया है।

रिपोर्ट-अनुज मौर्य /अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest