27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बस स्टॉप के पास अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया।जिससे चालक की मौके पर ही मौत ही गयी,जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची ऊँचाहार पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया।

कोतवाली क्षेत्र के ही कंदरावां निवासी बाबूलाल व दिनेश किसी वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे थे,तभी कस्बे के बस स्टॉप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दोनों को रौंद दिया।जिसमें बाबूलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुँचे ऊँचाहार कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने मयफोर्स पहुँचकर घायल को अस्पताल भिजवाया व मृतक बाबूलाल के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।ऊँचाहार कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।जल्दी ही ट्रक व ट्रक चालक को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य / मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest