25.6 C
Raebareli
Friday, May 1, 2026

बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाना प्राथमिकता : डीएम नेहा शर्मा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जनपद में पूरे जुलाई माह मनाये जाने वाले बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जिसे गम्भीरता से लिया जाये। अभियान के कार्यक्रम की समय सारणी कार्यक्रम आदि स्कूल कालेजवार, थानावार तय कर दिया गया है। जागरूकता कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जनपद के समस्त विद्यालयों में निर्धारित तिथियों में आयोजित किया जायेगा। जिसमें थाना प्रभारी नोडल व स्कूल के प्रबन्धक,प्रधानाचार्य, अध्यापकगण आदि भाग लेकर बालिकाओं को बालिका सुरक्षा के लिए जागरूक करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, सशक्त व उनकी सुरक्षा में इजाफा करना है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि समस्त पुलिसकर्मी महिलाओं, अभिभावकों को क्या करना है और क्या नही करना है। इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान दूरदराज के क्षेत्रों में जाये तथा जागरूकता के माध्यम से महिलाओं व लड़ियों की सुरक्षा को अधिक मजबूत व सुरक्षित किया जाये। अराजकतत्वों, असामाजिक लोगों व शोहदों आदि पर कड़ी नजर रखी जाये। स्कूल, कालेज, कोचिंग सेन्टर, माॅल, पार्क आदि पर कड़ी नजर रखकर शोहदों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाये तथा प्रथम चरण में उनके सुधारे का मौका दिया जाये।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक महिला विद्यालयों में एक शिकायत पेटिका रखा जाये। जिससे सप्ताहवार सम्बन्धित थानों के पुलिस प्रभारियों को सौपें तथा गम्भीर प्रकरणों की जांच महिला पुलिस की उपस्थित में की जाये। महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान की विस्तार से जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से एडीएम एफआर डा0 राजेश कुमार प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, नगर मजिस्टेट जयचन्द्र पाण्डेय, एडी सूचना प्रमोद कुमार सहित सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, जनपदस्तरीय अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जनपदस्तरीय थाना प्रभारी सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest