38.1 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

पहले किया बलात्कार, फिर किया शादी का वादा फिर कर दिया ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गॉव में बीती 24 जून को अपने रिश्तेदारी में आये एक युवक ने रात लगभग एक बजे पड़ोस के ही एक घर की दीवार फांदकर घर सो रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया किशोरी के शोर मचाने पर पहुचे उसके भाई व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी युवक को धर दबोचा और तब तक गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए तब आरोपी युवक ने लड़की से शादी करने की हामी भरी तो परिजन उसे छोड़ दिए, लेकिन जब पीड़िता के पिता उससे शाादी के विषय में दुबारा बात कर शादी की तारीख तय करनी चाही तो युवक ने शादी से साफ़ इंकार कर दिया , नतीजे में पीड़ित पिताने नसीराबाद थाने में गुरूवार को युवक के खिलाफ तहरीर दी । तहरीर में बताया की बीते 24 जून को आरोपी युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और कमरे में सो रही मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया लड़की के शोर मचाने पर मेरा बेटा घर के अंदर पहुचा तो युवक भागने लगा तो भाग रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया तब तक गांव के लोग भी पहुच गए तो आरोपी युवक ने शादी करने की हामी भरी इसलिये तब उसे छोड़ दिया गया लेकिन अब वह शादी करने से मना कर दिया है। नसीराबाद थाने के एस ओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया की तहरीर मिली है ,घटना की जॉच हो रही है जांचकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest