20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला व्रद्ध महिला का शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। गुरूवार सुबह नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसाद का पुरवा मजरे संडहा में गांव से कुछ दूर स्थिति जागेश्वर की बाग़ स्थित कुए से एक65वर्षीय महिला राज पति पत्नी भगवानदीन की लाश बरामद हुयी। शव मिलने से पूरे गॉव में हड़कम्प मच गया। संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत से गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है। घटना की सूचना पर नसीराबाद पुलिस गॉव पहुंची और शव का पंचनामा कराके उसे पी एम के लिए रायबरेली भेजा है ,बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थियों में हुयी मौत पर गॉव में तरह तरह की चर्चा हो रही है लेकिन साफ तौर पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।परिजन के मुताबिक मृतक महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी,उसकी मानसिक सन्तुलन ठीक नही था। महिला का पति भगवावदीव यादव का कहना है कि बीती रात खाना बनाने के बाद खाना खाने के लिए पत्नी को बुलाने गए तो देखा पत्नी अपने बिस्तर पर नही थी तो उसकी काफी खोज बीन की पर कही पता नही चला ।गुरूवार सुबह गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए गए तो देखा कुए के पास डण्डा व एक ब्लाउज पड़ा था तो इसकी सूचना उसे दी तब वह गांव वालों के साथ मौके पर पहुचे और कुए में कांटा डालकर काफी मसक्कत के बाद शव को कुए से बाहर निकलवाया गया गॉव वालों का कहना है कि भगवानदीन के कोई संतान नहीं है इस लिये घर पर सिर्फ पति पत्नी ही रहते थे |मृतक राजपती के भाई का बेटा अवधेश कुमार ने बताया की मृतिका उसकी बुआ काफी दिनों से बीमार चल रही थी,फिर कैसे वे रात में कुयें तक पहुंच गयी यह समझ से परे है। उधर नसीराबाद थाने के एसओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया की शव का पंचनामा कर पी एम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने पर ही मऱने का कारण मालूम हो जायगा वैसे मृता के नाम कुछ ज़मीन भी है जिसपर कयी लोग नज़र रखे थे ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest