19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

क्षेत्रीय दौरा कर अदिति सिंह ने जनसमस्याओं का किया समाधान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आपकी विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर विधायक अदिति सिंह ने राही विकास खण्ड के ग्राम भटपुरवा, सलीमपुर सीकी, बन्दरामऊ, पूरे भागू, सिद्धा का पुरवा एवं गोविन्दपुर एवं शहर क्षेत्र के अहिया रायपुर व बालापुर में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। जनसम्पर्क के दौरान शहरवासियों को नगरपालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कराये जा रहे विकास कार्यों को गिनाया और विभिन्न गांवों में पेयजल हेतु हैण्डपम्प देने की घोषणा की, साथ ही जल निकासी हेतु भटपुरवा गाँव में शीघ्र ही पक्का नाला निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु बिजली, पेयजल, सड़क, नाली खडंजा निर्माण, सिचाईं हेतु माइनरों की सफाई आदि कार्यों को अतिशीघ्र कराने का भरोसा दिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest