35.4 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

खड़े डीसीएम पर बाईक सवार के टकराने पर बाईक सवार की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। खड़े डीसीएम पर बाईक सवार के टकराने पर बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पंचनामा करने में जुट गई।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर के पास जगतपुर की तरफ से डीसीएम UP80CT3818 आ रही थी तभी अचानक डीसीएम का तेल ख़तम होने पर वह रुक गई।जिससे पीछे से आ रहे बाईक सवार गुलरहा थाना भदोखर निवासी संतराम पुत्र रामदास उम्र लगभग 58 वर्ष टकरा गये।टक्कर ज्यादा तेज होने की वजह से अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना स्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया।ग्रामीणों ने सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी।जिसपर हंड्रेड डायल 1764 व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच कर मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर आये।मौके पर पहुंचे दरोगा राजेन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक एक किसान था।वह अपने पीछे दो पुत्र मनोज यादव व यशवंत यादव तथा दो पुत्रियों और पत्नी प्रेमा देवी को छोड़कर चला गया।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest