33.8 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

जब सलोन विधायक को देखने पहुची स्मृति ईरानी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। अमेठी लोकसभा की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी रविवार को सलोन विधान सभा से भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी को देखने उनके आवास पहुची। विधायक दल बहादुर कोरी के घर के बाहर खड़े कार्यकर्ताओं से मिलकर सबका हालचाल जाना। लोगो ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।अमेठी सांसद ने भी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का वादा किया। बताते चले कि सलोन विधायक का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। रविवार को सांसद अमेठी स्म्रति ईरानी सलोन विधानसभा के भाजपा विधायक के गांव पदमनपुर बिजौली लगभग 2:15 बजे अपने लव लश्कर के साथ विधायक का स्वास्थ जानने के लिए उनके घर पहुची तो घर के बाहर क्षेत्र कार्यकर्ता हांथो में फूल माला लेकर खड़े थे।सांसद ने सभी के पास जाकर अभिवादन स्वीकार किया।विकास खंड डीह के पोठई गांव निवासी मनोज कुमार मिश्रा ने कैंसर का इलाज कराने की मांग की तो सांसद ने अपने प्रतिनिधि विजय गुप्ता से तत्काल इलाज के लिए व्यवस्था कराने को बोला।विधायक के घर पर डीह ब्लाक प्रमुख उदय विक्रम सिंह ,परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ,जिला पंचायत सदस्य अनुज सिंह ,प्रधान दिलीप सिंह ,राजकुमार सिंह ,राममिलन मौर्य आदि लोगो ने अपने सांसद से मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए जल्द ही समस्याओ का निराकरण करने के लिए कहा।इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ,छतोह के मंडल अध्यक्ष कमलेश वैश्य,भोलानाथ तिवारी, सुधीर रस्तोगी , गिरीश सोनी बंशबहादुर सिंह आदि सहित पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशासन भी रहा सतर्क

सांसद के दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।इस मौके पर सलोन एस डी एम अशीष सिंह,सी ओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी,एस ओ अनिल सिंह,चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा, लेखपाल संतलाल आदि लोग मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest