23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

40 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला सहित एक युवक गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)।
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मोहनलालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक व एक महिला को 40 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक जयसिंह मय हमराह सिपाही सुरेंद्र कनौजिया व जूली यादव के साथ खुजौली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे ।

तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली क़ि ग्राम इंद्रजीत खेड़ा में कुछ लोग अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम कर रहे हैं , और मौके पर वे लोग मौजूद हैं । इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची ,तो देखा एक युवक एक प्लास्टिक की पिपीया में शराब लिए हुए खड़ा था ,बगल भट्ठी में शराब बन रही थी ,और एक महिला एक पीपिया में शराब लेकर जा रही थी । पुलिस को देखते ही वे सब भागने का प्रयास करने लगे , लेकिन भागने में असफल रहे । पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया । उनके पास से जामा तलाशी के दौरान दो पीपीयो में 40 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की । नाम पता पूछने पर युवक ने अपना नाम विशाल पुत्र शमशेर व महिला ने अपना नाम राधा पत्नी शमशेर निवासी इंद्रजीत खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मोहनलाल गंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest