20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

निगोहा (लखनऊ)। निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालपुर के हनुमत कृपा भट्टा में काम कर रहे प्रवीण कुमार केवक 20 वर्ष पुत्र इतवारी लाल ग्राम बुंदेला थाना शिवनारायण जिला जांजगीर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर आ रहे हैं युवक शीर्ष गांव के समीप अचानक ब्रेक लेने से ट्रैक्टर से युवक नीचे आ गिरा। जिसमें ट्रॉली का पहिया चढ़ने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई | जिस ट्रैक्टर ट्राली से युवक की मौत हुई है | वह ट्रैक्टर बिना नंबर का था |युवक की मौत के बाद जिसमें काफी ग्रामीण मौके पर पहुँच गए | ग्रामीणों में शोर शराबा मच गया | ग्रामीणों ने निगोहा थाना को सूचना दी सूचना पाकर पहुंची निगोहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है | प्रवीण कुमार केवक के छोटे भाई कोमल ने लिखित तहरीर निगोहा थाने में दी |जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है | निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी |

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest