30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

सवैया तिराहा में बड़ी शानों सौकत से किया गया रोजा इफ्तार आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत सवैया तिराहा में हर साल की तरह इस साल भी रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू – मुस्लिम सभी काफी संख्या में पहुंचकर एवं साथ मिलकर रोजा खोला रोजा इफ्तार का कार्यक्रम हर साल सवैया तिराहा में किया जाता है जिसमें दूरदराज व क्षेत्र के सभी धर्मों के लोग एकत्रित होकर भाई चारे के साथ त्यौहार मनाते हैं और रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं ऐसा भाईचारा और एकता सिर्फ इफ्तार पार्टी में नहीं बल्कि यहां के हर हिन्दू मुस्लिम त्योहारों में ऐसी एकता देखने को मिलती है। इफ्तार पार्टी के आयोजक जुबैर खान ने बताया की रोजा इफ्तार का आयोजन हर वर्ष बड़ी धूमधाम से सवैया तिराहा ऊंचाहार में मनाया जाता है। और हमारे यहां इफ्तार पार्टी में हिन्दू – मुस्लिम सभी धर्म के लोग एकत्र हो कर रोजा इफ्तार साथ में तो करते ही हैं यही नहीं बल्कि यहां होने वाले सभी हिन्दू -मुस्लिम पर्वों में हम सब हिन्दू मुस्लिम साथ में रहकर सभी पर्वों को एकसाथ मनाकर भारत में एकता और अखंडता की मिसाल पैदा करते हैं ऐसा है हमारा ऊंचाहार। इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में मोहम्मद जुबैर खान, मो० नफीस खान, मुकीम खान, कमल यादव राजा आवेश की अहम भूमिका रही और वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो० अजीज (कुल्ली नेता) राजेश मौर्य, अभिलाष चन्द्र कौशल, आदि तमाम नमी हस्तियां उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

अनुज मौर्य मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest