प्रेमिका की शादी तय होने के कारण आशिक ने खोया आपा
ऊंचाहार। लड़की के एकतरफा प्यार मे पागल एक आशिक ने अपनी प्रेमिका की शादी तय होने करने के कारण उसकी नानी को पीटीकर मरणासन्न कर दिया है। मामले की शिकायत कोतवाली मे की गयी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गाँव खालिकपुर कला का है। गाँव मे एक अनाथ लड़की अपने माता पिता की मौत के बाद अपने ननिहाल मे नानी के पास रहती है द्य हाल ही मे उसकी नानी ने अपनी पोती की शादी तय कर दी है। नानी का आरोप है कि गाँव का ही एक लड़का उसकी पुत्री को काफी दिनो से परेशान कर रहा था , अब जब लड़की की शादी तय हो गयी है तो वह लड़की को घेरकर उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था , इस बात का जब वृदधा नानी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट करके उसको मरणासन्न कर दिया है। तीन दिन से घायल महिला का निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। महिला का कहना है कि युवक उसकी पोती को जबरन उठा ले जाने की धमकी दे रहा है द्य युवक का कहना है कि वह लड़की कि शादी नहीं होने देगा। युवक की इस हरकत से लड़की ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। घटना के दिन ही पीडि़त महिला ने कोतवाली मे मामले की तहरीर दीं। इस बारे मे सी ओ विनीत सिंह ने बताया कि मामले की उनको जानकारी नहीं है। इसमे कड़ी कार्यवाई के लिए ऊंचाहार पुलिस को निर्देश दिये जाएंगें।
अनुज मौर्य रिपोर्ट













