25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

शराब का विरोध करना एक परिवार को पड़ा भारी और पहुँच गई तीन थानों की पुलि

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। शनिवार की दोपहर नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे निरई मजरे बिन्नावा में खेत पर जानवर चराते समय 11 वर्षीय साजिद व 12 वर्षीय आकाश पुत्र प्रकाश के बीच विवाद हुआ, बात बढ़ने पर मामला नसीराबाद थाने पहुंचा और पुलिस साजिद के बड़े भाई शमीम तथा आकाश के चाचा बूंदे लाल पुत्र शिवराज को गॉव से पकड़ लायी लेकिन पुलिस ने रात लगभग 11.30 बजे बूंदेलाल को थाने से छोड़ दिया ,नतीजे में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे बूंदेलाल पासी लाठी डंडा ,सरिया बल्लम ,कुल्हाड़ी से लैस होकर अपने 50,60 साथियों के साथ हमीद पुत्र सलामत व सिद्दीक़ पुत्र सलामत के घर पर हमला कर 5 बाइके तोड़ी ,घर के खिड़की दरवाज़े तोड़े,दो गेट ,बाउन्ड्री ,पलंग कुर्सियॉ तोड़ डाली,यही नहीं हमलावरों ने हमीद के घर से एक माह बाद होने वाली लड़का ,लड़की की शादी के लिये रखा दहेज का सामान भी उठा ले गये हमला वरों ने हमीद के घर के पास स्थित मस्जिद के सामने लगी सोलर लाइट की बैट्री भी तोड़ दी और मस्जिद में चंदे का रखा करीब 13 बोरी गेंहूं भी उठा ले गये ।

हमलावरों ने लगभग एक घंटा भारी उत्पात मचाया ।हमले में मुर्तजा पुत्र सलामत 52 वर्ष,हसीब पुत्र हमीद 18 वर्ष महरून पत्नी हमीद 31 वर्ष,रेहाना पत्नी इज़राईल 30 वर्ष , हाजिरा पत्नी हमीद गूजर 26 वर्ष,नसीम पुत्र हमीद 25 वर्ष अनीस पुत्र सुब्बा 35 वर्ष ,सैरून पत्नी सिद्दीक 53 वर्ष घायल हुये सभी घायलो 100डायल पुलिस जीप से सीएचसी नसीराबाद पहुया गया जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद डा़ मलैय श्रावास्तव ने 5 घायलों को जिला अस्ताल रायबरेली रिफर कर दिया है। इतने बड़े बवाल की खबर फैलते ही सीओ सलोन रीघवेन्द्र चतुर्वेदी नसीराबाद,डीह,सलोन पुलिस के साथ गॉव पहुंचे और घटना की तहकीक़ात के बाद गॉव से 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया ,गॉव में पुलिस तैनात कर दी गयी है । बताते हैं कि 6 माह पहले भी ओरोपी शराब के नशे मे हुड़दंग मचा रहे थे और विरोध करने पर मार पीट भी की थी बाद में मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली थी ।थाना प्रभारी नसीराबाद धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष के अब्दुल हमीद पुत्र सलामत से मिली तहरीर पर यह मामला आरोपी शिवराज पुत्र सुधई ,बूंदे लाल, किशोर, प्रकाश, विक्रम, सुरेन्द्र , तुलसी ,सजीवन, धनी राम, गुंदऊ, वीरेन्द्र , नीरज, खुरज, कल्लू सहित 16 को नामज़द तथा 10अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध संख्या 142/19 धारा 307, 147, 148, 323, 452, 427 व 506 आईपीसी एक्ट के तहेत केस दर्ज कर सात हमलावरों को गिरफ्तार किया है ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest