14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अदिति सिंह ने देश – प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर माँ गंगा की पूजा अर्चना की

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

वाराणसी । सदर विधायक रायबरेली व राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस अदिति सिंह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शमीना शफीक, ऊ.प्र. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर शेहला अहरारी, प्रतिभा अटल, मीडिया पैनलिस्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पंखुरी पाठक व अन्य कांग्रेस महिलाओं ने आज वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर देश – प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए माँ गंगा की पूजा अर्चना की।

बताते चलें कि चार दिन पहले लखनऊ से रायबरेली जाते समय उन पर दो अलग-अलग स्थानों पर प्राणघातक हमला हुआ था। जिसमें अदिति सिंह बाल-बाल बची थी। सुश्री अदिति सिंह ने अपने ऊपर हुए प्राणघातक हमले में रायबरेली जिले से निवर्तमान एम.एल.सी. व भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाई गण जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, गणेश सिंह व अन्य लोगों को दोषी ठहराया है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से सवाल किया कि नामजद दोषियों की अब तक गिरफ्तारी क्यों नही की गयी है? इसलिए कि सभी सत्ता पक्ष से हैं?

अदिति सिंह भाजपा सरकार पर सीधे प्रहार करते हुए कहती हैं कि जनता ने जिस प्रदेश से देश का प्रधानमंत्री व गृह मंत्री चुना, उस प्रदेश में इस समय हर तरफ गुण्डाराज कायम हो चुका है, प्रदेश की आम महिलाएं पहले से ही असुरक्षित थी अब महिला विधायक पर उनकी पार्टी के गुण्डे हमले करने से भी नही चूक रहे हैं। उन्होंने हापुड़ में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना को लेकर भाजपा एवं राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

सदर विधायक कहती हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सरकार का नियन्त्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका है उन पर हुआ हमला इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। प्रदेश सरकार पर से मेरा भरोसा पूरी तरह से उठ गया है इसलिए आज मैं अपनी व प्रदेश की सभी महिलायों की सुरक्षा के लिए माँ गंगा की शरण में आयी हूँ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest