34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों(रायबरेली)।थाना क्षेत्र से सटे हुए थाना क्षेत्र गुरुबक्सगंज के एक गांव किनारे खेतो में एक लावारिश लाश देखी गई,लोगो मे यह खबर आग की तरह फैल गई गुरबक्श गंज पुलिस भी मौके पर पहुंची,इसी दौरान मृतक के परिजन भी आ गए।

जानकारी के अनुसार गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के काली खेड़ा मजेदार गांव मजरे भीतरगांव के बाग के पास खेत में एक संदिग्ध लाश लोगों को दिखाई पडी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक शव के शिनाख्त कराने का प्रयास करती तब तक मृतक के परिवारीजन मौके पर आ गए,मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे सर्वेश कुमार निवासी सराय पिपरी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं ने मृतक की शिनाख्त अपने चाचा ओमप्रकाश (50) के रूप में की उसने बताया कि मृतक बीते 1 वर्ष से अपने घर से गायब था और जनपद के ही रूपापुर गांव में अपनी बहन के यहां रहता था वहाँ से भी गायब था,उसने बताया कि उसे पुलिस के माध्यम से सूचना मिली थी जब हुआ वहां से आया है वहीं सूत्रों की मानें तो डायल हंड्रेड ने दो दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां से मृतक चला गया था वही दो दिन बाद थाना क्षेत्र से सटे हुए गांव में उसकी लाश बरामद हुई फिलहाल परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और शव लेकर चले गए।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest