17.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जब खेल खेल में चली गोलियां और फिर हुआ ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छतोह में एक बी ए के छात्र पर तीन युवकों ने क्रिकेट के खेल में हुये मामूली विवाद के बाद दो राउड फायरिंग की , गोली मिस होने पर हमलावरों ने युवक को कटटे के बट से मारा जिससे छात्र के सर पे गम्भीर चोटे आयीं हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी तहरीर के बावजूद जाच के लिये दूसरे दिन दोपहर में घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी का कहना है तहरीर मिली हैं घटना की जॉच हो रही है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के रवी सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी छतोह बुधवार की शाम साढ़े छै बजे छतोह खेल मैदान पर अपने साथियो के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी अचानक गांव के ही सौम्य तिवारी व हैपी सिंह सहित तीन लोग बाइक से आये और रवि सिंह पर फायर कर दिया लेकिन उसे गोली नही लगी तो हमलावर सौम्य तिवारी ,पुत्र राकेश तिवारी व हैप्पी सिंह आदि ने रवि सिंह को पकड़कर उसे तमंचे की बट से जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया तब साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की सूचना रवि के परिजनो को दी सूचना पाते ही परिजन मौक़े पर पहुंचकर एबूंलेंस से घायल रवि को सीचसी नसीराबाद पहुंचाया जहॉ मौजूद डा़ मोहित कुमार ने घायल रवि का इलाज किया था। बताते हैं कि एक दिन पहले भी इसी खेल के मैदान में क्रिकेट खेलते समय तुषार पुत्र महेन्द्र कुमार से रवि की कहासुनी हुई थी,जिसमें उसे देख लेने की धमकी मिली थी। पीड़ित रवि ने बीती रात ही थाना में घटना की तहरीर दी थी ,लेकिन पुलिस घटना की जॉच करने गुरूवार की दोपहर गॉव पहुंची। उधर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमीर यादव का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है विवाद करने वाले युवक गॉव के ही छात्र हैं इसलिये पुलिस गहरायी से घटना की जॉच कर रही है जॉच उपरान्त दोषियों के खिलाफ़ समुचित कार्यवाही होगी ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest