गदागंज (रायबरेली)। थाना गदागंज रायबरेली पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री से रूपये 2,72,020 चोरी करके भागने वाले 02 अभियुक्त मय अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।विवरण के मुताबिक थानाध्यक्ष धीरेंन्द्र कुमार यादव मय हमराही पुलिस टीम के साथ क्षोभनाला के पास डलमऊ उंचाहार मार्ग पर चेकिग कर रहे थे कि सुभाष श्रीपति महेकर पुत्र श्रीपति महेकर निवासी-403 मौर्या हाइड्रा प्लॉट नंबर 15,16,17 सेक्ट्टर नंबर-18 खारघर जिला रायगढ़ महाराष्ट्र मिले।जिनके द्वारा बताया गया कि मेरी डेरी डी-92 टीसीसी इंडस्ट्रियल एरिया तुभे महाराष्ट्र में है । जिसमें धीरेंन्द्र यादव उर्फ शुभम यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी गुलरिहा मजरे धूता थाना गदागंज जनपद रायबरेली काम करता है।इसका दोस्त अन्तिम सिंह उर्फ सुमित यादव पुत्र अवतार यादव निवासी बटाऊवापुर थाना ऊंचाहार जो गेस्ट के रुप में डेरी पर गया था।दिनांक 28 अप्रैल 2019 की रात चोरी करके भाग लिए हैं।मैं फ्लैट से चलकर इनसे पहले आपके पास आया हूँ। पहले इनके घर पर तलाश किया और नहीं मिले ।तो मेरे मौसेरे भाइ ने चोरी की रिपोर्ट मुकदमा अपराध संख्या-95/2019 धारा- 381, 34 भादवि थाना तुभे जिला ठाणे महाराष्ट्र में दर्ज कराया है।डेरी पर कार्य करने वाले अन्य लोगो से सूचना मिली कि वह लोग ऊंचाहार से इसी तरफ आ रहे है।तुरन्त तत्परता के साथ उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।इनके कब्जे से 02 अदद तमन्चा 312 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस 312 बोर,272020 रुपये (चोरी किये हुए),02 अदद मोबाईल फोन (विभिन्न कम्पनियों के ),01अदद मोटरसाईकल वाहन संख्या यूपी-33,एच 5834( सीटी -100)बरामद किया गया।
अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट














