15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

अमेठी की जनता का अपमान बर्दाश्त नही-प्रियंका गांधी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। लोकसभा अमेठी के नगर पंचायत परशदेपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को रोड शो किया। प्रियंका ने कहा कि चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। हमारे प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला किया।इनके पैर तो हमेशा हवा में ही रहते है।कभी अमेरिका चले जाते हैं कभी पाकिस्तान इनको देश की जमीनी हकीकत नही मालूम कि जनता क्या चाहती है।ये चाहते है कि जनता मज़बूत न हो, जनता की आवाज़ को दबा दिया जा रहा है।

इशारों में प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी तंज कसा।उन्होंने कहा कि अमेठी को अपमानित किया जा रहा है। कहा- यहां आपको अपमानित कर देश-दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि यहां के लोग इतने गरीब हैं कि इनके पास जूते नहीं हैं।ये अमेठी की जनता का अपमान है।अमेठी की जनता का अपमान पर्दाश्त नही किया जा सकता है।जनता इसका हिसाब लेगी।यहां वही जीतता है जो विकास करता है। मुझे याद है आपके समर्थन में मेरे पिता ने कितना संघर्ष किया है।अमेठी में वंशवाद नहीं, जिसने काम किया वही जीता।

प्रियंका ने कहा कि यहां वंशवाद नहीं है। क्यों आप जिताते हैं बार-बार हमारे परिवार को? इसलिए जिताते हैं क्योंकि यहां विकास किया गया है। जिस तरह मेरे पिता आपके लिए समर्पित थे, उसी तरह राहुल भी यहां के लिए समर्पित हैं। हम 72 हजार रुपए हर साल देंगे। दस लाख नौकरियां देंगे। मनरेगा की मजदूरी मिलना बंद हो गई है। ये प्रचार करते हैं कि मनरेगा में खूब पैसा डाल रहे हैं, लेकिन यह पैसा डालते हैं और प्रचार करते हैं, यही काम है इनका। भाजपा से हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा वाले नही चाहते कि लोकतंत्र मज़बूत हो जब हम आवाज उठाते हैं तो लाठियां खानी पड़ती हैं।55 हजार करोड़ बड़े उद्योगपतियों का माफ कर दिया। लेकिन, किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। पांच सालों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। ये नहीं चाहते कि लोकतंत्र मजबूत बने। लोकतंत्र की शक्ति जनता के हाथों जनता के लिए होती है।

प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने उन्हें रोक दिया है। हमारी सरकार आएगी तो फिर से वे रुके काम शुरू होंगे।अमेठी में फिर से तरक़्क़ी के दिन आएंगे।इस मौके पर हज़ारो की संख्या में लोगो मे प्रियंका गांधी को देखने की ललक साफ दिखाई दी।कांग्रेस समर्थको ने फूल माला पहना कर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest