17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

रात मे खोदी गयी पक्की कब्र, अस्थियों के साथ किया तंत्र-मंत्र

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र मे कमालपुर गाँव मे एक बार फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। रात के अंधेरे में एक पक्की कब्र को खोदकर उसमे से अस्थियो को निकाला गया है। साथ ही वहाँ पर तंत्र मंत्र भी किया गया है।

इस वारदात के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छानबीन भी की है। कब्र से अस्थियां गायब है और पूरी कब्र को उखाड़कर बाहर कर दिया गया है। ग्रामीण बताते है कि मार्च 2018 मे गाँव के सूरज कुमार (20) पुत्र मोतीलाल की बीमारी से मौत हो गयी थी। परिजनों ने उसके शव को गाँव के पास एक खेत में दफन कर दिया था। बाद में कब्र के ऊपर पक्की कब्र बना दी गयी थी। बीते मार्च माह की 24 तारीख को इस पक्की कब्र के किनारे से एक स्थान पर खोदाई करके कब्र के अंदर से कुछ निकाला गया था। उस समय वहाँ पर अगरबत्ती मिली थी। तभी ग्रामीणो ने इस घटना मे किसी तांत्रिक का हाथ होने की आशंका जताई थी। लेकिन बाद मे खोदे गए स्थान को मिट्टी से ढक दिया गया था लेकिन शनिवार की रात को पूरी कब्र को ही खोद डाला गया है। कब्र के ऊपरी पक्के हिस्से को उखाड़कर बाहर कलर दिया गया है। रविवार की सुबह जब लोग खेत की ओर शौच के लिए गए तो कब्र की हालत देखकर दंग रह गए। रात में कब्र को खोदा गया, उसके से आस्तियां निकाली गयी है। कब्र के पास पानी की तीन बोतलें, धूपबत्ती व अगर बत्ती के रेपर पड़े थे। इस घटना के बाद आसपास सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने यूपी 100 को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है लेकिन सबसे अहम बात यह है कि जिस तरह से कब्र को खोदा गया है, उससे प्रतीत होता है कि इसमे कई लोग शामिल थे, कब्र के ऊपरी पक्के हिस्से को एक प्रकार से धक्का देकर बाहर किया गया है, जिसमे कई लोग शामिल थे। मौके पर कोई बसी तांत्रिक साधना नहीं की गयी है, क्योकि वहाँ पर धूपबत्ती अगर बत्ती के अलावा कोई भी पुजा सामग्री नहीं मिली है लेकिन कब्र से अस्थियो को निकालकर बाहर कहीं ले जाया गया है। इतनी बड़ी मेहनत और दुस्साहस पूर्ण कार्य को अंजाम देकर अस्थियां की चोरी करके के पीछे मकसद क्या है? यह किसी की समझा मे नहीं आ रहा है। गाँव के लोगो का कहना है कि इस घटना के बाद गाँव के लोगो मे दहशत है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest