25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये लोकसभा सामान्य निर्वाचन : डीईओ
रायबरेली – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण को भी भली-भाति सम्पन्न कराने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि कार्मिकों के बेहतर प्रशिक्षण से हम निष्पक्ष, निर्भीक त्वरित गति से मतदान को सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर सकते है। उन्होंने प्रभारी नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये है कि वे मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षण को बार-बार सामान्य प्रशिक्षण व ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिलाये जबतक मतदान कार्मिक पूरी तरह से पारंगत न हो जाये। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण में कार्मिकों ने मास्टर ट्रेनर के माध्यम से भली भांति प्रशिक्षण लिया। मतदान प्रक्रिया ईवीएम, वीवीपैट मशीन लेने तथा उसके संचालन व जमा करने की पूरी प्रक्रिया को भली भांति समझा मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने भी प्रशिक्षण में कार्मिकों को बताया कि स्टेशनरी व ईवीएम, वीवीपैट मशीन आदि निर्वाचन संबंधी सामग्री को भली भांति चेक करें। ईवीएम, वीवीपैट मशीन की बैटरी को भी विधिवत चेक कर ले। ईवीएम, वीवीपैट में कोई परेशानी होती है तो उसको उच्च अधिकारी को तत्काल बता दे। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिये कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक जानकारी मतदान कार्मिकों को अवश्य दें। उन्होंने कहा मतदान कार्मिक पूरे मनयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियो को निर्वाचन आयोग के निर्देशो से अवगत कराते हुए कहा कि मतदान प्रारम्भ होने के समय से एक घण्टा पूर्व अपने अपने मतदान केन्द्रो पर ईवीएम, वीवीपैट से माक पोल कराया जाये तथा सभी प्रत्याशियो को पूर्व में ही सूचना दी जाये तथा उनसे अनुरोध किया जाये कि माक पोल के समय उनके पोलिंग एजेण्ट इस दौरान उपस्थित रहे।
फिरोजगांधी डिग्री कालेज के आडिटोरियम में चल रहे प्रशिक्षण को पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने निर्देश दिये निर्वाचन कार्य से जुडे़ समस्त कर्मी निर्भीक, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से निर्वाचन का कार्य सम्पन्न कराने में पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करे। मतदान में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को तथा उनके कानूनी प्रक्रियाओ को ठीक प्रकार से पढ़/समझ ले। प्रशिक्षण में कोई दिक्कत हो तो उस बिन्दु पर स्पष्ट जानकारी कर ले। उन्होने कहा कि मतदान के संचालन में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होनें कहा पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी के चल रहे ईवीएम, वीवीपैट व सामान्य प्रशिक्षण को देखा तथा प्रत्येक चल रहे कमरे में गये और कार्मिकों से कहा कि वह प्रशिक्षण को वह गंभीरता से ले। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नित्य नये नये आदेश आ रहे है अतः मतदान कार्मिक नये आदेशों से अद्यतन रहे। प्रशिक्षण में महिला कार्मिकों ने भी बढ-चढ कर भाग लिया। डीडीओ, डीसी मनरेगा, बीएसए पी0एन0 सिंह आदि भी उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest