17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मोहनलालगंज पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)।मोहनलालगंज पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह उप निरीक्षक बलवीर सिंह सिपाही कल्पराज के साथ शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में थाना क्षेत्र के ग्राम धनवारा पर मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक जिला बदर अपराधी ज्योति प्रकाश पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी ग्राम खरेहना अपने घर पर मौजूद है इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची तो देखा कि घर के बाहर बैठक में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा इससे शक यकीन में बदल गया लेकिन वह भागने में असफल रहा मौके पर ही पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ज्योति प्रकाश पुत्र चंद्र प्रकाश अवस्थी निवासी ग्राम खरेहना थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया
आपको बताते चलें की न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम बनाम ज्योत प्रकाश पुत्र चंद्र प्रकाश ग्राम खरेहना थाना मोहनलालगंज को दिनांक 15-12-2018 द्वारा 6माह हेतु जनपद की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया जा चुका है उसके अपराध को अवगत कराते हुए पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest