30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पूर्व विधायक ने सांसद सोनिया गांधी के लिए की वोट की अपील

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह ने राही ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष सहित प्रधानों के साथ सम्पर्क स्थापित किया। उन्होंने कहा यह चुनाव मुद्दों पर होगा विकास पर होगा, जहां पर बड़े स्तर पर रोजगार सृजित को युवाओं को नौकरी मिले किसानों को लाभ पहुंचे और यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है भारत का नाम विष्व में रोशन हो रहा है। यहां से बढ़कर युवा पीढ़ी विदेशों में नाम कमा रही है यह सब सिर्फ सोनिया गांधी के वजह से ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय स्तर के नेता सिर्फ नाली सड़क खड़ंजा हैंड पंप सोलर लाइट तक ही सीमित है जिसे विकास नहीं कहा जा सकता। रायबरेली को एक बार फिर उद्योग के मामले में पहचाना जाएगा इसके लिए जनता को एक होना पड़ेगा कांग्रेस को भारी मतों से वोट देकर विजई बनाएं जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो। श्री सिंह ने लोगों से अपील की लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व पर अपने घरों से निकलकर मतदान करें या दान सिर्फ आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी है उस गरीब तबके के लिए है जो आज भी दिन रात मेहनत करता है लेकिन उसकी आए में असमानता आज भी है इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने न्याय योजना का खखा देश के सामने रखा है। इस योजना के जरिए अमीर और गरीब में जो असमानता की खाई है उसे कांग्रेस मिटा देगी इसका लाभ सीधे गरीब तबके को होगा जो विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा। इस मौके पर कृष्ण कुमार यादव, लोधवारी प्रधान संजय यादव, शेर बहादुर यादव बेला टेकई सही कई ग्राम प्रधान व जनता मौजूद थी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest