33.9 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

रेलवे ओवरब्रिज पुल बना लोगो के लिए जानलेवा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बांदा बहराइच राजमार्ग पर बना ओवर ब्रिज जो कि बछरावां कस्बे में होकर गुजरता है। बछरावां कस्बे में लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय रेल खंड व लखनऊ प्रयाग राज राष्ट्रीयराजमार्ग के ऊपर से गुजरता है। लालगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना हुआ हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके जोड़ का एंगल निकल कर गायब हो गया है और एंगल रोकने वाली सरिया ऊपर की ओर उभरी हुई है। इन सरियों से टायरों में कट लग जाने से कई गाडि़यों के टायर फट चुके हैं। टायरों के फटने से कई गाडि़यां अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो चुकी है। इसके अलावा यह ब्रिज दो जगह पर काफी दूर तक लगभग दो माह से यह क्षतिग्रस्त है, किन्तु जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखते और जानते हुए भी अनभिज्ञ बने हुए हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। नगर के लोगों ने कई बार इस सम्बन्ध में अधिकारियों को जानकारी दी किंतु इस समस्या का निराकरण अभी तक नहीं करवाया गया है। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बना यह रेलवे का ओवर ब्रिज बहुत ही व्यस्त है इससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मौरंग लदी गाडि़यां निकलती है।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest