28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जब पत्नी ने अपने पति ,ससुर व परिजनों पर अपने बेटे के अपरहण का लगाया आरोप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)।थाना क्षेत्र के भलभद्र खेड़ा गांव से रहस्यमय ढंग से गायब युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया वहीं युवक की माँ ने अपने ही पति,ससुर व परिजनों पर लड़के को गायब करने का आरोप लगाया था,पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया था।जानकारी के अनुसार भलभद्र खेड़ा गांव निवासिनी श्रीमती पत्नी सतीश कुमार यादव ने दो दिन पहले थाना में अपने लड़के मोहित 14 को गायब करने का आरोप अपने ही पति व ससुर पर लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था अपहरण की घटना को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जिस पर पुलिस को बुधवार बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने युवक को रायबरेली सेमरी रोड के राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास बरामद कर लिया युवक की बरामदगी के बाद मामला ही कुछ पूरी तरीके से पलट गया जिस पर उसने बताया कि उसे किसी ने अपहरण नहीं किया था बल्कि वह खुद घर से चला गया था उसने बताया कि वह जब बकरी चराने गया था तो अपने फुफेरी बहन को चांटा मार दिया था जिसके डर से वह भाग क्या था और दो दिन बाद फिर लौटा पुलिस ने फिलहाल उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest