32.8 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर की आत्महत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। ग्राम सवैया धनी निवासी युवती ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मामला थाना कोतवाली ऊंचाहार जनपद रायबरेली का है जहां के रहने वाले मैकू लाल की 19 वर्षीय पुत्री सिमता आज सुबह लगभग 10:30 बजे जब घर पर कोई नहीं था कब सिमता ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरीके से जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक सिमता के भाई छेदीलाल की माने तो जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर पर कोई नहीं था छेदीलाल की पत्नी गांव के बगल में पिपरमेंट लगा रही थी और छेदीलाल चूरन बेचने गया था छेदीलाल ने बताया कि जब उसको घटना की जानकारी हुई तो वह भागा भागा आया तो देखा कि उसकी बहन जलकर खाक हो चुकी थी छेदीलाल लाल ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर थी और वह बड़े भाई छेदीलाल के साथ रहती थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest