27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

वृद्ध को ट्रक ने रौंदा मौके पर दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के छोटी करौती निवासी रामबहादुर पुत्र संकठा उम्र 70 वर्ष आज लक्ष्मणपुर बाजार आ रहे थे। जैसे ही लक्ष्मणपुर कस्बे से पहले रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डलमऊ की तरफ से आ रहा था।
तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर बुजुर्ग को मार दी जिससे पैदल आ रहे राम बहादुर ने मौके पर दम तोड़ दिया।वही ट्रक चालक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला।

वहीं कस्बे वासियों की मदद से ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया गया शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जगतपुर प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया ट्रक को हिरासत में ले लिया गया हैं।मृतक के बेटे अवधेश कुमार ने जगतपुर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक एवं ट्रक नंबर यूपी 32 डीएन 1611 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया हैं।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest