12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। मानसिक विक्षिप्त अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के मदनटूसी गांव के निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह का साला रामसिंह पुत्र कल्लू 45 वर्ष निवासी खनवापुर कोठी जिला बाराबंकी पिछले कई वर्षों से यहीं अपने जीजा के पास रहता था। वीरेंद्र सिंह ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका साला बीती रात घर से अचानक गायब हो गया। रात में जब उनकी अचानक आंख खुली तो अपने साले को अपने बीच में न पाकर वह हैरान रह गए । तत्पश्चात लड़के व भतीजे के साथ टॉर्च लेकर उसकी खोजबीन शुरू की । वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि जब वह ढूढंते हुए पंडितन खेड़ा के निकट बाग में पहुंचे तो देखा कि उनके साले को हरिश्चंद्र सिंह पुत्र विजय , अविनाश पुत्र बबलू, शेरा यादव पुत्र कालिकाव देशराज यादव पुत्र रामेश्वर डंडों से मार पीट रहे थे। हम लोग उसको छुड़ाकर घर ले आए और दर्द की दवा दी किंतु आज सुबह उसकी मौत हो गई। जबकि आरोपित हरिश्चंद्र सिंह के परिजनों का आरोप है कि मृतक की बाराबंकी जिले में 12 बीघा जमीन है जिसका मृतक के सिवा और कोई वारिस भी नहीं है। उसकी 12 बीघे जमीन हड़पने के लालच में वीरेंद्र सिंह ने ही षडयंत्र रचकर उसकी हत्या कर दी है । कोतवाल रवेंद्र सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest